Featured

लंबी दाढ़ी वाला काज़ी (मराठी लोक कथा)

एक काज़ी साहब दिए की रोशनी में कोई पुरानी किताब पढ़ रहे थे. उसमें उन्होंने एक जगह पढ़ा “लंबी दाढ़ी वाले अक्सर बेवकूफ होते हैं”

काज़ी साहब को बड़ी ख्वाहिश थी कि लोग उनकी अक्लमंदी का लोहा मानें, हरेक की जुबान पर उनकी दानिशमंदी के चर्चे हों. और उनकी दाढ़ी शहर में सबसे लंबी है, सो उनको तो सब जाहिल और बेवकूफ समझते होंगे! यह सोचकर उन्हें बड़ा दुःख हुआ.

अचानक दिए पर उनकी नज़र पड़ी. बिना आगा पीछा देखे उन्होंने अपनी दाढ़ी को मुट्ठी में पकड़ा और उसका निचला सिरा लौ से छुआ दिया दाढ़ी छोटी हो सके. 

मुलायम चिकनी दाढ़ी ने तुरंत आग पकड़ ली. आग दाढ़ी से फैलती हुई मूंछों, भौं और फिर सिर के बालों को भी जला गयी. बड़ी मुश्किल से आग बुझाने के बाद जान बची.

काज़ी साहब को अब लगने लगा कि लंबी दाढ़ी वाले वाकई बेवकूफ होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह मात्र लोककथा है इसका वास्तविक जीवन से सम्बंध ढूंढने में काज़ी साहब सी बेवकूफी न करें.

(इस लोक कथा को शब्द दिए हैं कमलेश उप्रेती ने. कमलेश पिथौरागढ़ ज़िले के डीडीहाट में एक अध्यापक हैं. वे सरकारी अध्यापकों की उस खेप में शामिल हैं जो बेहद रचनात्मक है और विचारवान है.)

(तस्वीर इंटरनेट से मात्र प्रतीकात्मक है.)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

हिमालय के गुमनाम नायक की कहानी

इस तस्वीर में आपको दिख रहे हैं "पंडित नैन सिंह रावत" — 19वीं सदी के उन महान…

1 week ago

भारतीय परम्परा और धरती मां

हमारी भारतीय परंपरा में धरती को हमेशा से ही मां कह कर पुकारा गया है. ‘माता…

2 weeks ago

एटकिंसन : पहाड़ आधारित प्रशासन का निर्माता

तत्कालीन नार्थ वेस्टर्न प्रोविनेंस यानी उत्तर प्रदेश के जिस ब्रिटिश अधिकारी ने उन्नीसवीं शताब्दी के…

2 weeks ago

बीमारी का बहम और इकदँडेश्वर महाराज का ज्ञान

संसार मिथ्या और जीवन भ्रम है, मनुष्य का मानना है वह जीवों में श्रेष्ठ व बुद्धिमान…

3 weeks ago

शकटाल का प्रतिशोध

पिछली कथा में हमने देखा कि कैसे योगनंद सत्ता तक पहुँचा, शकटाल ने अपने सौ पुत्र…

3 weeks ago

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 months ago