समाज

कुमाऊनी में सरस्वती वंदना

साल 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें किसी पहाड़ी गवेर्मेंट गर्ल्स इंटर कालेज की लड़कियां स्कूल की सभा में एक प्रार्थना गा रही थी. कुमाऊनी बोल वाला यह गीत कुमाऊनी में सरस्वती वंदना थी जिसे गर्ल्स इंटर कालेज बेरीनाग के प्रांगण में गाया जा रहा था. गीत के बिल थे – दैंण ह्वै जाए माँ सरस्वती.
(Kumaoni Prayer)

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इस गीत को पहली बार लोकगायक पप्पू कार्की को श्रद्धांजलि देने के लिये प्रार्थना सभा में गाया गया था लेकिन इसे बच्चों और शिक्षकों ने इस कदर पंसद किया गया कि बाद में इसे प्रार्थना सभा का हिस्सा बना दिया गया. लगभग तीन मिनट की इस प्रार्थना को सुनने के लिए विद्यालय के आसपास रहने वाले लोग सुबह विद्यालय के निकट जमा हो जाते. स्थानीय लोगों के साथ बच्चों ने भी इसे खूब अपनेपन से गाया.

2018 में गर्ल्स इंटर कालेज बेरीनाग की छात्राओं द्वारा लोकगायक पप्पू कार्की के गीत ‘सुन ले दगड़िया या बात सुणी जा’ की धुन पर गाई गयी यह सरस्वती वंदना लोगों द्वारा खूब पंसद की गयी. वायरल वीडियो के इस दौर में इस सुंदर वंदना के रचनाकार का नाम कहीं गुम गया या यूं कहें की इस रचना के रचनाकार का नाम किसी को भी नहीं पता चला.
(Kumaoni Prayer)

2018 में वायरल इस वंदना के रचनाकार सत्यम जोशी हैं. पिथौरागढ़ के रहने वाले सत्यम जोशी शिक्षक हैं. उनके द्वारा ही कुमाऊनी में सरस्वती वंदना लिखी गयी थी. कुमाऊनी में सरस्वती वंदना के बोल कुछ इस तरह हैं-             

दैंण ह्वै जाए माँ सरस्वती, माँ सरस्वती दैंण ह्वै जाए.
हिंग्वाली अन्वार तेरि, हंस की सवारी मैय्या, हंस की सवारी.

तू हमरी ज्ञानदात्री, हम त्यारा पुजारी मैय्या हम त्यारा पुजारी.
बुद्धि दी दिए मति दी दिए, माँ सरस्वती दैंण ह्वै जाए.

तेरि कृपा की चाह में छ्युं, सच्चाई की राह में छ्युं, सुण ले माँ पुकार.
जाति धर्म छोड़ि छाड़ि, नक विचार छोड़ि छाड़ि, भल दिए विचार.
ध्यान धरिए, भल करिए माँ सरस्वती दैंण ह्वै जाए.

श्वेत हंस, श्वेत कमल, श्वेत माला मोती.
एक हाथ में वींण छाजि रै, एक हाथ में पोथी.
झोली भरिए पार करिए माँ सरस्वती दैंण ह्वै जाए.

मन को अन्ध्यार मिटाए, ज्ञान को दीपक जलाए, ज्ञान को दीपक.
तेरि करछूं मैं विनती, मेरि धरिए लाज मैय्या, मेरि धरिए लाज.
ज्ञान दी दिए विवेक दी दिए मां सरस्वती दैंण ह्वै जाए.
दैंण ह्वै जाए माँ सरस्वती, माँ सरस्वती दैंण ह्वै जाए.

(Kumaoni Prayer)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

.

Kafal Tree

Recent Posts

हरेला: प्रकृति, परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम

हर साल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लाखों पौधे लगाए जाते हैं. तस्वीरें खिंचती हैं, अभियान…

7 hours ago

हरेले के रंग में पहाड़ : फोटो निबन्ध

आज उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला है जो हरियाली और प्रकृति से जुड़ा है. हरेले…

9 hours ago

अब हल्द्वानी में पहाड़ी उत्पादों के सबसे विश्वसनीय ब्रांड ‘मुनस्यारी हाउस’ की शुरुआत

आपको मुनस्यारी की दुर्लभ राजमा कि तलाश है या फिर कुमाऊं-गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों…

3 days ago

खड़कमाफी के जीवन में एक दशक से विचरते एकदंत गजराज

खड़कमाफी के जंगलों और आबादी के बीच पिछले लगभग एक दशक से एक परिचित छाया…

3 days ago

क्या उत्तराखंड, पारिस्थितिक वहन क्षमता को लागू कर सकता है?

हाल ही में मेरी उत्तराखंड यात्रा, हरिद्वार, मसूरी, देहरादून और टिहरी, ने मुझे यह गहरा एहसास कराया कि…

3 weeks ago

कानिया के प्रेम में दीवानी सुबनी : लोककथा

रात ढलते ही जब सुबनी और लाली दोनों बहनें पानी भरने के लिए गाँव के…

4 weeks ago