हैडलाइन्स

सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानिये

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं. 16 सितंबर 1975 को सीमांत पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव में पुष्कर सिंह धामी का जन्म हुआ. पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में रह चुके हैं. पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह जिले के खटीमा से विधायक हैं. बीते विधानसभा चुनाव में वह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक पद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे. शिक्षा की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है.
(Pushkar Singh Dhami Biography)

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे. उत्तराखंड विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘मेरी पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को चुना है. हम एक साथ मिलकर लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे. हम लोगों के लिए काम करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं. बताया जा रहा है कि धामी आज शाम करीब 6 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

पुष्कर सिंह धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में भगत सिंह कोश्यारी पुष्कर सिंह धामी के गुरु माने जाते हैं. पुष्कर सिंह धामी पूर्व में भगत सिंह कोशियारी के ओएसडी भी रहे हैं.
(Pushkar Singh Dhami Biography)

गौरतलब है कि एक नाटकीय घटनाक्रम के बात बीते दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देर रात राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. आज पुष्कर सिंह धामी के चुने जाने से पहले उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि नए नेता का चुनाव करने के बाद हम सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिलेंगे. चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने में कोई समस्या नहीं थी लेकिन कोविड के कारण यह अमल में नहीं आ सका. ऐसे में इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प बचा था.

मदन कौशिक ने कहा – हम राष्ट्रीय पार्टी हैं. जब चुनाव में जाते हैं तो अगले 5 साल के लिए घोषणा पत्र जारी करते हैं और बताते हैं कि हम इन पर काम करेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री कोई भी हो वह काम जारी रहेगा.
(Pushkar Singh Dhami Biography)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

एटकिंसन : पहाड़ आधारित प्रशासन का निर्माता

तत्कालीन नार्थ वेस्टर्न प्रोविनेंस यानी उत्तर प्रदेश के जिस ब्रिटिश अधिकारी ने उन्नीसवीं शताब्दी के…

7 days ago

बीमारी का बहम और इकदँडेश्वर महाराज का ज्ञान

संसार मिथ्या और जीवन भ्रम है, मनुष्य का मानना है वह जीवों में श्रेष्ठ व बुद्धिमान…

1 week ago

शकटाल का प्रतिशोध

पिछली कथा में हमने देखा कि कैसे योगनंद सत्ता तक पहुँचा, शकटाल ने अपने सौ पुत्र…

1 week ago

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 month ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 month ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 month ago