Uncategorized

वात्स्यायन के ‘कामसूत्र’ में मिलता है दीपावली उत्सव का पहला आधिकारिक उल्लेख

वात्स्यायन ने ‘कामसूत्र’ में लिखा है: “यक्षरात्रिरिति सुखरात्रि:,यक्षाणां तत्र सन्निधानात तत्र प्रायशो लोकस्य द्यूतक्रीड़ा”. (Vatsyayan Kamsutra and Deepawali)

कार्तिक की अमावस्या को जब दीपावली पर्व मनाया जाता है, वात्स्यायन के समय में यक्ष-रात्रि उत्सव मनाया जाता था. दीपावली उत्सव का वर्णन पुराणों, धर्मसूत्रों, कल्पसूत्रों में विस्तृत रूप से मिलता है लेकिन आश्चर्य की बात है कि ‘कामसूत्र’ में दीपावली का कोई ज़िक्र न होकर यक्ष-रात्रि का उल्लेख हुआ है. (Vatsyayan Kamsutra and Deepawali)

यक्ष-रात्रि से यही अनुमान लगाया जा सकता है कि उस समय उस दिन यक्ष की पूजा होती रही होगी और द्यूत क्रीड़ा रचाई जाई रही होगी.

संभव है प्राचीन काल में शायद दीवाली का उत्सव शास्त्रीय या धार्मिक रूप से नहीं मनाया जाता रहा है क्योंकि वेदों, ब्राह्मण-ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता है. ‘पद्मपुराण’ और ‘स्कन्दपुराण’ में इस पर्व का विस्तृत वर्णन पाया जाता है. उसी के आधार पर दीपावली उत्सव का प्रचलन अब तक है.

कार्तिक की अमावस्या (दीपावली) के साथ यक्ष शब्द जोड़ने का तात्पर्य श्रीसूक्त से स्पष्ट होता है. श्रीसूक्त ‘ऋग्वे’द के परिशिष्ट भाग का एक सूक्त है. इस सूक्त के एक मन्त्र में ‘मणिना सह’ कहा गया है. इस वाक्य से प्रतीत होता है कि लक्ष्मी का सम्बन्ध मणिभद्र यक्ष से है. मणिभद्र यक्ष से लक्ष्मी का घनिष्ठ सम्बन्ध होने से कामसूत्र के काल तक दीपावली की रात यक्ष-रात्रि कहलाती रही.

इतना तो निस्संदेह कहा जा सकता है कि दीपावली का आधुनिक रूप में जो प्रचलन है वह ईसवी तीसरी शती के बाद से आरम्भ होता है और वात्स्यायन का समय इसी के पूर्व सुनिश्चित है. यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वात्स्यायन के काल में कार्तिक की अमावस्या की रात में लक्ष्मी पूजन और द्यूत क्रीड़ा की प्रथा रही होगी. (Vatsyayan Kamsutra and Deepawali)

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

जब तक सरकार मानती रहेगी कि ‘पलायन’ विकास की कीमत है, पहाड़ खाली ही होते रहेंगे

पिछली कड़ी  : उत्तराखंड विकास नीतियों का असमंजस उत्तराखंड में पलायन मात्र रोजगार का ही संकट…

4 hours ago

एक रोटी, तीन मुसाफ़िर : लोभ से सीख तक की लोक कथा

पुराने समय की बात है. हिमालय की तराइयों और पहाड़ी रास्तों से होकर जाने वाले…

16 hours ago

तिब्बती समाज की बहुपतित्व परंपरा: एक ऐतिहासिक और सामाजिक विवेचन

तिब्बत और उससे जुड़े पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों का समाज लंबे समय तक भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक…

16 hours ago

इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक स्मृति के मौन संरक्षक

हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड के गांवों और कस्बों में जब कोई आगंतुक किसी…

16 hours ago

नाम ही नहीं ‘मिडिल नेम’ में भी बहुत कुछ रखा है !

नाम को तोड़-मरोड़ कर बोलना प्रत्येक लोकसंस्कृति की खूबी रही है. राम या रमेश को रमुवा, हरीश…

16 hours ago

खेती की जमीन पर निर्माण की अनुमति : क्या होंगे परिणाम?

उत्तराखंड सरकार ने कृषि भूमि पर निर्माण व भूमि उपयोग संबंधित पूर्ववर्ती नीति में फेरबदल…

2 days ago